Police Transfer : सहरसा पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल! 16 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष
Police Transfer : सहरसा जिले के 16 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं नई जगहों पर पदस्थापन किया गया है। कई थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं......पढ़िए आगे
SAHARSA : सहरसा जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के 16 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं नई जगहों पर पदस्थापन किया गया है। जारी सूची के अनुसार, पुलिस निरीक्षक शशि कुमार राणा को पुलिस केंद्र सहरसा भेजा गया है, जबकि सुदामा कुमार सिंह को अंचल पुलिस निरीक्षक सदर के साथ विधि शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, साइबर थाना से सुबोध गुप्ता को बसनही, काशनगर एवं सोनवर्षाराज थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष नागमणि कुमार और सौरबाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी को सौरबाजार थाना की जिम्मेदारी दी गई है। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार को सदर थाना, पस्तपार थानाध्यक्ष विजय पासवान को सिमरी बख्तियारपुर थाना, जबकि महिषी थाना के अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान को एससी/एसटी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी क्रम में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को बिहरा थाना, डरहार थानाध्यक्ष सुनील कुमार को बलवाहाट थाना और कनरिया थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को सोनवर्षाराज थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नवहट्टा थाना के अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार को डरहार थानाध्यक्ष, सलखुआ थाना के अपर थानाध्यक्ष बल्बू कुमार को बैजनाथपुर थानाध्यक्ष, टीओपी-01 के प्रभारी जितेंद्र कुमार को पस्तपार थानाध्यक्ष तथा सदर थाना के कनीय अवर निरीक्षक धर्मपति झा को कनरिया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश के बाद जिले के कई थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती हो गई है। अब देखना होगा कि इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को कितनी सफलता मिलती है।
सहरसा से छोटू सरकार की रिपोर्ट