Bihar Budget Session: बिहार में अब अनुमंडल स्तर पर होगी SDRF की तैनाती ! नीतीश सरकार का सदन में बड़ा ऐलान

Bihar Budget Session: बिहार में अब SDRF की तैनाती अनुमंडल स्तर पर की जाएगी। सदन में नीतीश सरकार ने यह बड़ा ऐलान किया है। मंत्री विजय चौधरी ने सदस्यों की मांग पर इसकी जानकारी दी।

विजय चौधरी
अनुमंडल स्तर पर होगी SDRF की तैनाती ! - फोटो : News4nation

Bihar Budget Session: बिहार बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। बजट सत्र के आखिरी दिन दोनों सदनों में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। सत्ता पक्ष के नेता अपने ही सरकार को घेर रहे हैं। वहीं कई अहम मुद्दे को लेकर भी चर्चाएं हो रही है।  इसी बीच विधानसभा में आपदा प्रबंधन से जुड़ा अहम मुद्दा उठाया गया, जिसमें अनुमंडल स्तर पर SDRF की तैनाती की मांग की गई।

नीतीश सरकार का ऐलान 

मंत्री विजय चौधरी ने सदन को बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की कल्पना और गठन इसी सरकार की सोच का परिणाम है और इसका विस्तार कार्यक्रम जारी है। उन्होंने बताया कि SDRF का मुख्यालय बिहटा में बनाया गया है। साथ ही कैडर्स को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की ट्रेनिंग दी जा रही है। सरकार की योजना है कि SDRF का विस्तार अनुमंडल स्तर तक किया जाए, ताकि आपात स्थितियों में त्वरित राहत पहुंचाई जा सके।

2547 लोगों की डूबने से मौत का मामला

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने यह मुद्दा उठाते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में डूबने से 2547 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या जिला मुख्यालय की बजाय अनुमंडल स्तर पर SDRF टीम की तैनाती की जाएगी और क्या उन्हें संसाधनों के लिहाज से अपग्रेड किया जाएगा। इस पर सीतामढ़ी, छातापुर समेत अन्य विधायकों ने भी अपनी राय रखी। 

सरकार का विस्तार का आश्वासन

उनका कहना था कि SDRF की कमी और संसाधनों की अपर्याप्त उपलब्धता के कारण समय पर राहत नहीं मिल पाती, जिससे जनहानि बढ़ रही है। मंत्री विजय चौधरी ने आश्वस्त किया कि SDRF के विस्तार पर कार्य चल रहा है और भविष्य में अनुमंडल स्तर तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हो, ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।