Bihar Surveillance Raids: सुबह सुबह निगरानी की छापेमारी, सीएम नीतीश के भ्रष्ट अधिकारी के कई ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस
Bihar Surveillance Raids: बिहार में विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। शिवहर में तैनात डीडीसी बृजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सेवा के दौरान करीब 1.84 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की।
Bihar Surveillance Raids: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई जारी है। निगरानी एक के बाद एक अधिकारियों के आवास पर छापेमारी कर ली है। इसी बीच एक बार फिर निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी ने शिवहर के वर्तमान उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है।
सुबह सुबह निगरानी की कार्रवाई
विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया है। आरोप है कि बृजेश कुमार ने अपने सेवा काल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध तरीके से करीब 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनके ज्ञात आय स्रोतों से अधिक है।

इन ठिकानों पर छापेमारी जारी
इस मामले में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर में आरोपी के सरकारी कार्यालयों और आवासीय परिसरों में की जा रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और टीम को महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना से अनिल की रिपोर्ट