Bihar Cricket Team: बिहार क्रिकेट का नया टैलेंट दिखाएगा दम, Vinoo Mankad Trophy के पहले दो मैचों के लिए टीम घोषित

Bihar Cricket Team: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने Vinoo Mankad Trophy 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की टीम का ऐलान कर दिया है।...

Bihar Cricket Team
बिहार क्रिकेट का नया टैलेंट दिखाएगा दम- फोटो : reporter

Bihar Cricket Team: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन  ने Vinoo Mankad Trophy 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की टीम का ऐलान कर दिया है। युवा क्रिकेटरों से सजी इस टीम में 17 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में जगह दी गई है, जबकि 11 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया है। टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने और बड़े मंच पर पहचान बनाने का अहम मौका होगा।

टीम का चयन BCCI की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं कृष्ण मोहन, हरविंदर सिंह सोढ़ी और पथिक पटेल ने किया है। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, प्रतिभा और मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया है। BCCI द्वारा आमंत्रित चयनकर्ताओं की मौजूदगी इस चयन प्रक्रिया की खास बात रही।

17 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में मिली जगह

बिहार की मुख्य टीम में आयुष शंकर, रितुराज राज सिंह, शाश्वत यादव, सार्थक झा, युवराज यादव, अमान संजीव राय, अंकित यादव, प्रियंशु कुमार यादव, अनमोल कुमार, पुष्पम राय, मोहित कुमार, विवेक आनंद, मो. किंगर, अभिषेक, सत्यम कुमार, शिवम झा और अयुष पटेल को शामिल किया गया है।इन युवा खिलाड़ियों पर टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में बिहार को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। टीम में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का संतुलन नजर आ रहा है।

11 खिलाड़ी स्टैंडबाय में

मुख्य टीम के अलावा अर्जुन सिंह, अल्हमास सिन्हा, निकेश कुमार, अंशुलान शेखर, सुयश कुमार, हर्ष कुमार, आदित्य कुमार, सचिन राय, आनंद यादव, आयुष कुमार और अनिमेष को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इन खिलाड़ियों को मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है।

युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच

Vinoo Mankad Trophy में बेहतर प्रदर्शन बिहार के इन युवा क्रिकेटरों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। इस टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की नजर आगे के घरेलू क्रिकेट और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में जगह बनाने पर भी रहेगी।टीम के ऐलान के बाद खिलाड़ियों में उत्साह है। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें बिहार के शुरुआती दो मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां युवा खिलाड़ी मैदान पर अपने प्रदर्शन से प्रतिभा और जज्बे का दम दिखाने उतरेंगे।

हीरेश कुमार