Bihar weather: बिहार के 9 जिलों में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, लू करेगा परेशान, जानिए मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar weather: बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है...

गर्मी
9 जिलों में लू का अलर्ट - फोटो : social media

Bihar weather: बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी से दिन और रात दोनों समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण अब रातों की नींद उड़ रही है। इसी कड़ी में आज मौसम विभाग ने 9 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। लू के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी होगी। मौसम विभाग की मानें तो, रविवार को राज्य के नौ जिले लू की चपेट में रहेंगे। जबकि राज्यभर में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। 

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी 

मौसम विभाग ने गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, जमुई और बांका जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। शनिवार को पटना समेत राज्य के 9 प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। जिससे भीषण गर्मी का अहसास हुआ। गोपालगंज में सबसे अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि वाल्मीकि नगर (पश्चिमी चंपारण) में 42, पटना में 41.5, बक्सर में 41.4, गया और डेहरी (रोहतास) में 41, बांका व शेखपुरा में 40.6, औरंगाबाद में 40.5, भागलपुर में 40.1 और आरा, मोतिहारी, सुपौल तथा दरभंगा में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोतरी 

राज्य के अन्य हिस्सों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा देखा गया। औरंगाबाद में तेज हवा 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। राजधानी पटना में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। पटना में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो क्रमशः सामान्य से 2.4 और 1.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है, लेकिन सूरज की तीव्रता से गर्मी और अधिक महसूस की जाएगी।

Nsmch
NIHER