Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटों तक रहे सावधान, इन 13 जिलों का तापमान 40 डिग्री पार, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया हीट वेव का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी से ना ही दिन में राहत है ना ही रात में..वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक सावधान रहने की सलाह दी है।

तापमान
13 districts temperature crossed 40 degrees- फोटो : social Media

Bihar Weather:  बिहार में गर्मी अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है। आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं। प्रदेश में दिन के साथ-साथ रातें भी अब राहत नहीं दे रही हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 से 3 दिनों तक कई जिलों में भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) की स्थिति बनी रहेगी।

हॉट डे की चेतावनी जारी 

राजधानी पटना सहित कई जिलों में सुबह से ही तीखी धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए "हॉट डे" और "वॉर्म नाइट" की स्थिति की चेतावनी दी है। साथ ही, 24 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है।

12 से 3 घरों से ना निकलें बाहर 

मौसम विभाग ने लोगों को खासकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा, खुद को हाइड्रेटेड रखने और गर्मी से बचने के सभी आवश्यक उपाय करने की अपील की गई है। IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा (द्रोणी) मणिपुर तक फैली हुई है, जो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और दक्षिण असम से होकर गुजर रही है। यह भी समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Nsmch
NIHER

इन जिलों में लू का खतरा

दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिले जैसे गया, औरंगाबाद, बक्सर, अरवल, भोजपुर, डेहरी और वाल्मिकीनगर में लू की स्थिति बने रहने की आशंका है। वहीं, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद और गया में हॉट डे की स्थिति बनी रह सकती है। इन इलाकों की रातें भी गर्म रहेंगी, जिससे लोगों को 24 घंटे गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

इन जिलों का तापमान 40 डिग्री पार 

22 अप्रैल को गया का अधिकतम तापमान 42.8°C, डेहरी और बक्सर का 42.6°C, औरंगाबाद का 41.9°C, अरवल का 40.9°C, भोजपुर का 40.8°C, पटना का 40.5°C, छपरा का 40.2°C, जीरादेई का 40.7°C, गोपालगंज का 41.2°C, वाल्मिकीनगर और मोतिहारी का 40°C और शिवहर का 41°C दर्ज किया गया। इस दौरान बिहार का सबसे अधिक तापमान गया में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान छपरा में 24.8°C रहा।