Bihar Weather: बिहार के 12 जिलों में तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के 12 जिलों के लिए आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौमस विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की चेतावनी दी है। वहीं 24 मार्च से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

बारिश
imd yellow alert for heavy rain- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार खराब हो रहे मौसम में अब सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज के बाद बारिश पर ब्रेक लगने वाला है और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, आज यानी 23 मार्च को राज्य के 12 जिलों में तेज हवा के साथ मेघगर्जन, व्रजपात और हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और हल्की हवाएं चलती रहेंगी।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं आज बिहार में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18°C से 20°C के बीच दर्ज होने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज बिहार के कुछ जिलों में बारिश होने की स्थिति बनी रहेगी, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव के आधार पर ही आगामी मौसम तय होगा।

Nsmch

22 मार्च का तापमान रिकॉर्ड

बीते दिन शनिवार यानी 22 मार्च को दिन में तेज धूप के कारण तापमान में भारी वृद्धि देखी गई, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस दिन बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6°C बक्सर में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.1°C अगवानपुर में रहा। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 20.1°C पूर्णिया में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिजली गिरने की आशंका वाले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।