Bihar Weather: बिहार में गर्मी दिखाने लगा तेवर, तेज धूप से लोगों के छूटे पसीने, 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Bihar Weather: बिहार में अब गर्मी अपना तेवर दिखाने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे तो वहीं अभी रात का मौसम सुहाना है। रात में गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि कुछ दिनों में तापमान में बोढ़तरी की संभावना है।

गर्मी
Heat started showing its effect- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: बिहार में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। तापमान में अब बढ़ोतरी के संभावना नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचाव को लेकर अब मौसम विभाग की ओर सलाह दी जा रहा है। दरअसल, मार्च का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और मौसम में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं। हाल ही में हुई बारिश का सिलसिला थम गया है और अब एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी दिनों में आसमान साफ रहेगा और धूप तेज होगी, जिससे दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अब गर्मी से बचाव की तैयारियां शुरू कर दें।

मौसमी सिस्टम का असर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा, पश्चिमी हवाओं में भी मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर गर्त बना हुआ है, जिसका प्रभाव समुद्र तल से 3.1 किमी से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है। वहीं, भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। इन मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से बिहार का आसमान साफ है, जिससे धूप तेज हो रही है और तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज यानी मंगलवार (25 मार्च) को बिहार का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में साफ आसमान के साथ हल्की पछुआ हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि दिन का तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहने की संभावना। तो वहीं न्यूनतम तापमान 18°C से 20°C के बीच दर्ज हो सकता है।

Nsmch

24 मार्च का तापमान आंकड़ा

24 मार्च को बिहार में दिन के दौरान आसमान साफ रहने की वजह से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस दिन गोपालगंज में सबसे अधिक तापमान 34.1°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.1°C अगवानपुर में रिकॉर्ड हुआ। वहीं, खगड़िया में दिन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 23.3°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रभाव तेजी से महसूस किया जाएगा।