Bihar weather: बिहार के 20 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी, 2 मई तक मौसम में नहीं होगा बदलाव, वज्रपात मचा सकता है कहर

Bihar weather: बिहार के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 2 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वज्रपात से बचने की सलाह भी दी है....

बारिश
20 जिलों के लिए अलर्ट जारी- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar weather:  बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज आंधी और हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बीते तीन दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। जिससे प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था अब वह गिरकर 37 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले तीन से चार दिनों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम 

30 अप्रैल को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, कुछ अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होने के संकेत हैं।1 और 2 मई को पूरे बिहार में मौसम के और बिगड़ने की संभावना है। 1 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आंधी और वज्रपात की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

2 मई तक मिलेगी भीषण गर्मी से राहत 

 2 मई को उत्तरी बिहार में भी ऐसी ही मौसमी परिस्थितियों के लिए विशेष चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 मई तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं मंगलवार की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया, जबकि राज्य का औसत तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। 20 जिलों में वज्रपात और तेज हवा को लेकर चेतावनी दी गई है। इनमें से कई जगहों पर बादल गरजने, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

Nsmch

तापमान में हुई गिरावट

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को पटना सहित 26 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बांका जिले के बोसी में 14.8 मिमी और नालंदा के राजगीर में 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह के समय बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की धूप निकली, जिससे अधिकतम तापमान में 6.6 और न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दानापुर में 2.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि कुछ अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

Editor's Picks