Bihar News: बिहार में 22 बिप्रसे अधिकारियों को मिलेगा IAS में प्रमोशन, इनको भी मिलेगा मौका, सूची भेजने की आखिरी तिथि आज...
Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों को जल्द ही IAS में प्रमोशन होने वाला है। इसके लिए सभी विभागों के पास आज सूची भेजने का आखिरी तिथि है। इस बार प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में बिप्रसे की 39वीं और 40वीं बैच के अफसर शामिल हैं।

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 22 अधिकारियों को इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन मिलने जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। इन अधिकारियों की फाइल तैयार हो चुकी है और जल्द ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर नामों को अंतिम मुहर दी जाएगी। इसके बाद चयनित अधिकारियों की सूची संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजी जाएगी।
सूची भेजने की आखिरी तिथि आज
इस बार प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में बिप्रसे की 39वीं और 40वीं बैच के अफसर शामिल हैं। इसके साथ ही दो गैर-प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों को भी IAS बनने का अवसर मिलेगा। इनके चयन के लिए विभागीय स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया गया है। सभी विभागों से संबंधित अधिकारियों की सूची 30 अप्रैल तक मांगी गई है। यानी आज सभी विभागों के साथ इन अधिकारियों का सूची भेजने का आखिरी तिथि है।
3 वर्षों में 54 अधिकारियों को मिला प्रमोशन
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी बिहार के 20 बिप्रसे अधिकारियों को IAS में प्रोन्नति दी गई थी। वे सभी 39वीं बैच से थे और उन्हें 2023 बैच के तहत केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा IAS में शामिल किया गया था। वहीं, वर्ष 2023 में तीन वर्षों की रिक्तियों को मिलाकर कुल 54 अधिकारियों को प्रमोशन मिला था। जिनमें वर्ष 2020 के लिए 27, 2021 के लिए 24 और 2022 के लिए 9 पद निर्धारित थे। हालांकि विभागीय जांच के चलते छह अधिकारियों का प्रमोशन रोक दिया गया था। गैर-प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का चयन यूपीएससी(UPSC) द्वारा लिए जाने वाले साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
प्रशासनिक और गैर प्रशासनिक अधिकारियों का ऐसे होगा चयन
इनका नाम विभागीय समिति द्वारा चयन कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा। जिसके बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इंटरव्यू होगा। साक्षात्कार के उपरांत फाइनल सूची UPSC को भेजी जाएगी। जिसके बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इंटरव्यू होगा। साक्षात्कार के उपरांत फाइनल सूची UPSC को भेजी जाएगी। ज्ञात हो कि, बिप्रसे अधिकारियों के मामले में चयन पूरी तरह उनके सेवा रिकॉर्ड और वरिष्ठता के आधार पर होता है, जबकि गैर-प्रशासनिक सेवाओं में साक्षात्कार और मूल्यांकन की प्रक्रिया अपनाई जाती है।