Bihar Weather: मई में मौसम का मिजाज हुआ सनकी, बिहार में शाम होते होते कहीं धूलभरी आंधी तो कहीं होगी जोरदार बारिश, 7 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather: मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर-पूर्वी बिहार के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।...

Bihar Weather Alert Storm Rain Lightning Threat patna to mag
बिहार का मौसम हुआ बेहाल- फोटो : X

Bihar Weather: बिहार में मई के महीने में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं आंधी, बारिश और वज्रपात ने दहशत का माहौल बना दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर-पूर्वी बिहार के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।वहीं पटना का मौसम कभी उमस भरा तो  पुरवैया के कारण गर्मी से निजात मिलेगी।

जमुई, बांका, खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर और सहरसा समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-पानी और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। वहीं पटना समेत 31 जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

बारिश के बावजूद कई जिलों में तापमान अब भी चढ़ा हुआ है। कैमूर का भभुआ बुधवार को सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मुजफ्फरपुर में दिनभर तेज धूप रही, लेकिन शाम को झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी खबर है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और पुरवैया हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे थंडरस्ट्रॉम की स्थिति बन रही है। गया और पूर्णिया समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम का यही बदला हुआ रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।