LATEST NEWS

Bihar Weather: बिहार में बर्फीली पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में भारी गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम

Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का क्या कहना है जानिए

ठंड
Cold westerly winds increased the chill- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather: बिहार में पहाड़ों से आ रही सर्द बर्फीली हवाओं के चलते लोगों को जबरदस्त ठंड का अहसास हो रहा है। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद हवाओं में ठिठुरन बनी रहती है। दिन के समय धूप से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन फिर भी ठंडक का अहसास जारी रहता है। इस कारण दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी और हवाओं की रफ्तार में कमी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि यह ठिठुरन पछुआ हवाओं की वजह से है। सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

 बर्फीली पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के इलाकों में सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत पर जेट स्ट्रीम की हवाएं भी प्रभावी हैं। आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से फिलहाल राज्य में बर्फीली पछुआ हवाएं बह रही हैं। उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा जारी रहेगा। हालांकि, घने कोहरे और बारिश की फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है। दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन तेज हवाओं के कारण नमी बनी रहेगी।

आज का मौसम

आज यानी 8 फरवरी को उत्तर बिहार के जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है, लेकिन धूप निकलते ही इसका असर खत्म हो जाएगा। शाम होते ही ठंड बढ़ जाएगी और सुबह-शाम की ठंडक ज्यादा महसूस होगी। आज मध्यम से तेज गति की पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 24-30°C और न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच रहने का अनुमान है।


न्यूनतम तापमान में गिरावट

7 फरवरी को भी बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पछुआ हवाओं की वजह से गिरावट जारी रही। दिन का सबसे ज्यादा तापमान 27°C औरंगाबाद और गया में दर्ज हुआ, जबकि रात का सबसे कम तापमान 9°C डेहरी में रहा। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में यह गिरावट जारी रहने की उम्मीद है।

Editor's Picks