Bihar News : पटना में जमीन विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar News : पटना में जमीन विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, पुलि

PATNA : पैसे के लेनदेन और जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट और कई राउंड हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी तीन लोगों को एक देशी एक नाली हथियार और दो खोखे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाने क्षेत्र के बुद्धु बिगहा गाँव में पैसे के लेनदेन और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बीते कल देर शाम जमकर मारपीट और दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई थी। जिसमें कई लोग जख्मी भी हो गए थे। इस घटना की तत्काल सूचना मिलते ही पालीगंज थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर  दिनेश कुमार अपने कई साथी पुलिस पदाधिकारियों के साथ दलबल के साथ महज कुछ ही देर में मौके वरदाद पर पहुंच कर छापेमारी करते हुए दोनों पक्षों के घरों की तलाशी अभियान चलाया। जिसमें एक गोलीबारी के आरोपी अशोक यादव के घर से एक देशी एक नाली हथियार बरामद किया। साथ ही घटना स्थल से दो खोखे भी बरामद किया। जिसके बाद आरोपी रामगोविन्द यादव के 45 वर्षीय पुत्र अशोक यादव, एक दूसरे पक्ष के आरोपी रामलखन यादव और विनोद यादव और उसका 30 वर्षीय पुत्र विनोद यादव को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल जांच और कड़ी पूछताछ के बाद गिरफ्तार करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

वहीं दूसरी ओर पालीगंज डीएसपी 1 प्रीतम कुमार ने इस घटना पुष्टि करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों की इस घटना विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीते कल देर शाम पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाने क्षेत्र के बुद्धु बिगहा से सूचना आई कि वहां दो पक्षों बीच पैसे की लेनदेन और आपसी जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट और गोलीबारी हो रही है। पुलिस इसकी सूचना के तत्काल बाद बड़े पैमाने पर पालीगंज थाना प्रभारी सह इंपेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार, दयानंद पासवान, धनंजय कुमार, विशाल कुमार, बृजनंदन प्रसाद गुप्ता, राजीव कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारियों एवं गृह रक्षक धीरज कुमार, आजाद कुमार, रामबाबू सिंह समेत  बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के साथ दलबल के साथ मौके वरदाद पर पहुंच कर वहां जमकर छापेमारी करते हुए सर्च अभियान चलाया। जिसमें गीली बारी के आरोपी अशोक यादव के घर से इस घटना में प्रयोग किए गए एक देशी एक नाली हथियार बरामद किया गया। 

NIHER

साथ ही उसके घर से महज 50 गज की दूसरी से एक निम के पेड़ के पास से गोली बारी में उपयोग किए गए दो खाली कारतूस को बरामद किया। जिसपर kF 8mm लिखा हुआ है। जोकि अवैध हथियार और कारतूस है। इस घटना में मारपीट और गोलीबारी करने के आरोपी तीन लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद गिरफ्तार अशोक यादव, रामलखन यादव और विनोद यादव समेत तीनों आरोपियों से पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

Nsmch

पालीगंज से अमलेश की रिपोर्ट