Bihar Weather: बिहार में सर्दी का कोहराम, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान का पारा गिरने के साथ कई जिलों में घने कोहरे से बढ़ी मुसिबत

Bihar Weather: पछुआ हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरा बिहार भयंकर ठंड की गिरफ्त में आ गया है। ...

Bihar Weather
बिहार में सर्दी का कोहराम- फोटो : Rajgir Singh

Bihar Weather:बिहार में इस वक्त सर्दीली हवाओं का तांडव जारी है। पछुआ हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरा प्रदेश भयंकर ठंड की गिरफ्त में आ गया है। अभी तक जहां सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा महसूस होता था, वहीं अब हालात ऐसे बन चुके हैं कि दिन में भी तापमान मुश्किल से 8°C पार कर पा रहा है। कई जिलों में लोग धूप निकलने के बाद भी ठिठुरते नजर आ रहे हैं।

घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

सुबह और देर शाम घने कोहरे ने विजिबिलिटी को काफी कम कर दिया है। कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर से नीचे जा रही है, जिससे सड़क यातायात और सुबह की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी पछुआ हवा जमीन की सतह पर अटकी हुई है, जिसके कारण ठिठुरन लगातार बढ़ रही है।

3 दिनों तक जारी रहेगा कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 72 घंटों तक बिहार को कड़ाके की ठंड झेलनी होगी। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। हवा की रफ्तार बढ़ने से शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। पूर्वी बिहार में कुहासा और अधिक घना होने का अनुमान है।स्वास्थ्य विभाग और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सुबह-शाम बाहर निकलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

बिहार के  कई जिलों में सुबह के समय  कोहरे की स्थिति बनी रहती है। जबकि,सीवान, गोपालगंज में घना कोहरा छाने की अधिक आशंका है। मौसम विभाग ने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित होने के कारण लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटों में कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है, जिनमें शामिल हैं पटना, पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, औरंगाबाद और जमुई।वहीं अरवल, जहानाबाद, गया, रोहतास और कैमूर में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक नीचे जाने का अनुमान है।