बिहार में फिर बरसेंगे बादल, 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बिजली का खतरा, पटना में 40 मिनट की बारिश से मचा हाहाकार

Bihar Weather: बिहार के लोग के लिए राहत और आफ़त दोनों एक साथ दस्तक देने वाली हैं।...

Bihar weather Rain Alert 18 Districts on Yellow Alert Storms
18 जिलों में येलो अलर्ट जारी- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather: बिहार के लोग के लिए राहत और आफ़त दोनों एक साथ दस्तक देने वाली हैं।मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, आने वाले दिनों में बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही और गर्जना के साथ बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है।

मौसम महकमे ने पटना समेत सूबे के 18 जिलों में बारिश का Yellow Alert ज़ारी किया है। इन इलाक़ों में बदलाव के साथ करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आंधी जैसी तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है। इसके अलावा, आसमानी बिजली  गिरने की सख्त आशंका भी जताई गई है, जिसे लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दक्षिण-पश्चिम बिहार के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का माहौल बनेगा। मौसम का यह असर धीरे-धीरे उत्तर बिहार के जिलों की तरफ भी बढ़ेगा। महकमे के मुताबिक, 18 अगस्त को कई इलाकों में मुसलाधार यानी भारी बारिश की सूरत पैदा हो सकती है।

बिहार के बाकी 20 जिलों में फ़िलहाल मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, जहाँ बारिश न होने से उमस भरी गर्मी लोगों को काफी परेशान कर सकती है। बीते 24 घंटों में पटना, बेतिया, बक्सर और समस्तीपुर जैसे इलाक़ों में बारिश दर्ज की गई। पटना में सिर्फ 40 मिनट की बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी। सड़कों पर डेढ़ से ढाई फीट तक जलजमाव हो गया और 100 से ज़्यादा दुकानों में पानी दाख़िल हो गया।

राजधानी पटना में आज भी बादल छाए रहने और कुछ इलाक़ों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि, बारिश के बावजूद दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाएगी।