Bihar Weather: पटना समेत 19 जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश आंधी का अलर्ट जारी, संभल कर निकलें घर से

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। ...

Bihar Weather Rain Alert Heavy Storm Forecast in 19 District
बिहार में जमकर बरसेंगे बदरा- फोटो : social Media

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद अलर्ट वाले प्रमुख जिले हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 12 अगस्त तक सूबे में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 13 और 14 अगस्त को पूरे बिहार में व्यापक और तेज बारिश का अनुमान है। इस दौरान 19 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में मौसम ज्यादा तल्ख रह सकता है।

लगातार बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में इज़ाफे की आशंका ने भी चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, 15 अगस्त के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है।

बारिश के बावजूद बिहार में इस मानसून सीजन में पानी की भारी कमी बनी हुई है। 9 अगस्त तक राज्य में महज 369.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य तौर पर 573.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी बारिश सामान्य से 36 फीसदी कम है। कैमूर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और खगड़िया में कमी बेहद गंभीर बनी हुई है।