बिहार में आसमान से बरसेगी आफत ! पटना से पूर्णिया तक भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा, IMD ने 24 जिलों के लिए बजाई खतरे की घंटी
Bihar weather: बिहार इस वक्त मौसम के सबसे खौफनाक दौर से गुजर रहा है। आसमान में उमड़ते काले बादल, बिजली की डरावनी गड़गड़ाहट और तेज तूफानी हवाओं ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। ..
Bihar weather: बिहार इस वक्त मौसम के सबसे खौफनाक दौर से गुजर रहा है। आसमान में उमड़ते काले बादल, बिजली की डरावनी गड़गड़ाहट और तेज तूफानी हवाओं ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग ने 27 मई को देश के 17 राज्यों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे भारी तबाही का खतरा मंडरा रहा है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान की संभावना बन रही है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि अन्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। निम्न जिलों में असर देखने को मिलेगा उत्तर पूर्व बिहार: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा,दक्षिण पश्चिम बिहार: रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद,दक्षिण मध्य बिहार: पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, नवादा, बेगूसराय, दक्षिण पूर्व बिहार: भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, खगड़िया इन इलाकों में कई जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और स्थानीय स्तर पर नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
जहां एक ओर उत्तर बिहार के जिलों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण बारिश से राहत मिल रही है, वहीं दक्षिण बिहार अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में है।कुछ जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे लू का खतरा बना हुआ है। वहीं, आंधी-बारिश वाले क्षेत्रों में लोगों को उमस और तेज हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।राजधानी पटना में मौसम मिला-जुला बना हुआ है। दिन में तेज धूप और उमस परेशान करेगी, जबकि रात में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
सबसे ज्यादा चिंता बिहार को लेकर जताई जा रही है। बिहार इस बार मौसम के सबसे खतरनाक जोन में शामिल हो गया है। पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। कई जगह पेड़ उखड़ने, बिजली आपूर्ति ठप होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।राजधानी पटना में भी मौसम अचानक करवट ले सकता है। बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन गुरुवार से अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।वहीं बिहार के 24 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मधेपुरा और पूर्णिया में भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि गर्म हवाओं और एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के टकराव की वजह से यह खतरनाक हालात बने हैं। किसानों को खेतों में न जाने और आम लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। आने वाले 48 घंटे बिहार के लिए बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।
दिन में बारिश की संभावना कम है, लेकिन रात में हल्की वर्षा की स्थिति बन सकती है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि वज्रपात और आंधी का खतरा अभी भी बना रहेगा। बिहार इस समय दोहरी मौसमीय चुनौती का सामना कर रहा है एक तरफ गर्म हवाओं की मार, तो दूसरी तरफ तेज आंधी और बारिश का खतरा। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।