Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटे के लिए हो जाइए सावधान, अब बारिश बढ़ाएगी कनकनी, ठंड का यू-टर्न!

Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम में कनकनी देखने को मिल सकती है।

Bihar Weather
ठंड का यू-टर्न!- फोटो : AI Image

Bihar Weather: बिहार में काड़के की ठंड का असर लगभग खत्म है लेकिन अब भी सुबह शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। अब भीषण ठंड का दौर अब लगभग समाप्ति की ओर है। मौसम में बदलवा के संकेत भी मिल रहे हैं। दिन-रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, सुबह और देर रात हल्की कनकनी बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में कोहरे से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

फरवरी में सताएगी ठंड?

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो फरवरी माह में राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बेहद कम देखने को मिलेगी। शीतलहर का प्रभाव भी लगभग नगण्य रहेगा। विभाग के मुताबिक, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा होगा। दिन में तेज धूप और रातों में अपेक्षाकृत कम ठंड महसूस की जाएगी। हालांकि, फरवरी के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से एक बार फिर ठंड सता सकती है। 

आज इन जिलों में घना कोहरा, येलो अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, आज हिमालय के तराई क्षेत्रों से सटे जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। राज्य के अन्य जिलों में हल्का कुहासा देखा जा रहा है। हालांकि, सुबह से धूप निकलने के कारण कोहरे का असर सीमित है। आज के बाद अगले छह दिनों तक कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

03 फरवरी को इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 03 फरवरी को भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और गया में हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। फरवरी के पहले दिन पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंडक बनी रही।

रात में बढ़ रही कनकनी 

फरवरी के पहले दिन पटना सहित बिहार के अधिकांश जिलों में धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंडक बनी रही। शाम होते-होते ठंड का असर बढ़ गया और रात में कनकनी महसूस की गई। दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस से 25.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे सर्द दिन मुजफ्फरपुर और छपरा में रहा, जबकि किशनगंज सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 7.8 डिग्री से 13.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे सर्द रात सबौर में दर्ज की गई, जबकि पटना में सबसे गर्म रात रिकॉर्ड हुई।