LATEST NEWS

Bihar Weather: फरवरी में ही टूटने लगी गर्मी का रिकॉर्ड, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार से ठंड की विदाई होनी शुरू हो गई है। आज से तापमान और बढ़ने की संभावना है।

bihar weather
hottest day of the season- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather:  बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है। पछुआ हवा के प्रभाव से कुछ जिलों में ठंड का अहसास बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड की विदाई हो रही है। खासतौर पर दक्षिण बिहार में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है और गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, हालांकि उत्तर बिहार में हल्की ठंड बनी रह सकती है। 

आज से बढ़ेगी तापमान 

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 11 फरवरी को भी तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री से. रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहेगा।   

सीजन का सबसे गर्म दिन 

बता दें कि फरवरी माह में ही लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को चिंतित कर दिया है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में सोमवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दोपहर के समय दिल्लीवासियों को गर्म कपड़े भारी लगने लगे। बंद गाड़ियों में भी शीशे खोलने या एसी चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

2 दिनों में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगी तापमान

अगले दो दिनों में पटना समेत पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा। हालांकि, इसके बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, असम के ऊपर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इस बीच, सोमवार को डेहरी बिहार का सबसे ठंडा स्थान रहा


आज प्रमुख शहरों का तापमान

पटना: अधिकतम 25.3°C, न्यूनतम 13.2°C

मुजफ्फरपुर: अधिकतम 23.8°C, न्यूनतम 13.1°C

भागलपुर: अधिकतम 24.8°C, न्यूनतम 10.1°C

गया: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 10°C

Editor's Picks