Bihar Woman: महिलाओं को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन,1 लाख 29 हजार महिलाओं को दे दिया लाइसेंस...

Bihar Woman: बिहार में 2018 से अब तक 1.29 लाख से अधिक महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। जानिए कैसे महिलाएं परिवहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

Bihar Woman
बिहार की महिलाओं में दिखा बदलाव- फोटो : social media

Bihar Woman: बिहार की महिलाएं अब केवल घरेलू कार्यों या पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं रहीं। 2018 से अब तक 1,29,000 से अधिक महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि अब वे हर सड़क और हर मोड़ पर आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

इस परिवर्तन के केंद्र में परिवहन विभाग, राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति और बदलते सामाजिक दृष्टिकोण की बड़ी भूमिका रही है।परिवहन विभाग के डेटा के अनुसार, राज्य के विभिन्न प्रमंडलों में महिलाओं की ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की दर इस प्रकार है:

प्रमंडल    लाइसेंसधारी महिलाएं

पटना    40,000+

तिरहुत    ~33,000

दरभंगा    तीसरे स्थान पर

मगध    चौथे स्थान पर

मुंगेर    पांचवें स्थान पर

कोसी    सबसे कम (~4,000 महिलाएं)

विशेष रूप से पटना जिले की 29,417 महिलाओं ने अकेले ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया है, जबकि मुजफ्फरपुर जिले की 18,560 महिलाएं भी इस दिशा में पीछे नहीं हैं।

यह बदलाव क्यों है महत्वपूर्ण?

परिवहन सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने इस बदलाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले महिलाएं स्कूल छोड़ने, ऑफिस जाने या बाजार जाने जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थीं। अब महिलाएं खुद वाहन चला रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।”यह बदलाव कई स्तरों पर असर डालता है।महिलाओं की स्वतंत्र आवाजाही और सुरक्षा की भावना बढ़ी है। अब महिलाएं खुद रोजगार ढूंढने और करने में सक्षम हैं।कॉलेज या कोचिंग जाने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ी है क्योंकि अब वे निर्भर नहीं रहीं।

सड़क पर दिखने लगी है आत्मनिर्भरता की तस्वीर

आज बिहार की सड़कों पर महिलाएं स्कूटी, बाइक और कार चलाते हुए आत्मविश्वास के साथ नजर आती हैं। ये दृश्य अब सामान्य हो चला है, जो कुछ वर्ष पहले तक असामान्य माना जाता था।