Biscoman Vice President: महेश राय बने बिस्कोमान के उपाध्यक्ष, परिणाम पर झारखंड हाई कोर्ट आदेश की वजह से लगी रोक
बिस्कोमान अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव पटना में सम्पन्न हुए। महेश राय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए, लेकिन झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के चलते परिणाम की घोषणा रुकी हुई है।

Biscoman Vice President: केन्द्रीय सहकारिता निर्वाचन प्राधिकार की ओर से शुक्रवार (9 मई) को पटना बिस्कोमान के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के बंदना सिंह और विशाल सिंह मैदान थे, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए महेश राय और विनय कुमार खड़े थे। बिस्कोमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव पटना समाहरणालय में आयोजित किया गया। दी गोपालगंज सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड गोपालगंज के चेयरमैन महेश राय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वो गोपालगंज के शान पूर्व एमपी स्व. नगीना राय के पुत्र हैं।
चुनाव में निर्वाचन में निदेशक मंडल के सभी 20 (17 निर्वाचित तथा 03 मनोनीत) सदस्यों ने भाग लिया। मतदान के बाद अभ्यर्थियों की उपस्थिति में मतगणना करायी गयी। इसमें 19 मतपत्र वैध और1 मतपत्र अवैध पाया गया। चुनाव होने के बाद रिजल्ट घोषित नहीं किया गया क्योंकि झारखंड उच्च न्यायालय की ओर से रिजल्ट प्रकाशन पर रोक लगी है। शीघ्र आधिकारिक घोषणा की जाएगी।