बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव: विधायक संजय सरावगी बने नए प्रदेश अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने जारी किया आदेश

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार में संगठन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने विधायक संजय सरावगी को बिहार बीजेपी की कमान सौंपते हुए उन्हें नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव: विधायक संजय सरावगी बने नए प्रदे

Patna - भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार इकाई के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा की है । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है 

जेपी नड्डा ने लगाई मुहर


इस नियुक्ति को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी मंजूरी दी है । पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय सरावगी अब बिहार में पार्टी संगठन का नेतृत्व करेंगे।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश


सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को जारी इस पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि संजय सरावगी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी । इस आदेश की प्रतिलिपि बिहार के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) को भी सूचनार्थ भेज दी गई है 

दिल्ली मुख्यालय से जारी हुआ पत्र

यह आधिकारिक घोषणा नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय (6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग) से की गई है । राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस पत्र को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को भी प्रेषित किया है