दंडवत होकर छठ घाट पहुंचे भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी, गंगा में खड़े होकर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया। छठ का कठिन व्रत कर रहे भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी दंडवत करते हुए पटना के दीघा घाट पहुंचे....
Patna : लोक आस्था के महापर्व छठ का कठिन व्रत कर रहे भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी दंडवत करते हुए पटना के दीघा घाट पहुंचे। घाट पर पहुंचने के बाद उन्होंने पवित्र गंगा नदी के जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मइया से परिवार तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कठिन आस्था और निष्ठा के साथ निभाई परंपरा
छठ पूजा के दौरान दंडवत प्रणाम करते हुए घाट तक पहुंचना बेहद कठिन और श्रद्धापूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। मृत्युंजय तिवारी ने पूरी भक्ति, संयम और निष्ठा के साथ इस पारंपरिक रीति को निभाते हुए अपनी गहरी आस्था प्रकट की। उनके इस संकल्प को देख आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में भी भक्ति का उत्साह नजर आया।
दीघा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
अर्घ्य के अवसर पर पटना के दीघा घाट पर बड़ी संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु जुटे थे। गंगा तट पर छठी मइया के पारंपरिक लोकगीतों, दीपों की रोशनी और सूर्य उपासना के बीच पूरे घाट परिसर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण अर्घ्य अर्पण
दीघा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक व सुरक्षा बलों की टीम मुस्तैद रही। घाटों पर व्यवस्थाओं के बीच व्रतियों और परिजनों ने सुगमता से अर्घ्य का अनुष्ठान पूरा किया, जिससे माहौल अनुशासित और भक्तिमय बना रहा।
लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत रूप
अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का यह महत्वपूर्ण पड़ाव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कठिन व्रत और पारंपरिक अनुष्ठानों के माध्यम से एक बार फिर बिहार की लोक संस्कृति और आस्था की जीवंत तस्वीर सामने आई।
देवांशु की रिपोर्ट