Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल

Bihar News : बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाक
मैथिलि ठाकुर को बड़ी जिम्मेवारी - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक और प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी संगठन में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।   

राजनीति में कदम रखने के बाद मैथिली ठाकुर को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना उनके बढ़ते कद को दर्शाता है। इस नई जिम्मेदारी के जरिए पार्टी ने युवा वर्ग और खासकर महिला कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ का लाभ उठाने की योजना बनाई है।

इस नई जिम्मेदारी की खबर सामने आते ही उनके निर्वाचन क्षेत्र अलीनगर और पूरे बिहार में समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर और खुशी जताकर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।   

नरोत्तम की रिपोर्ट