Bihar Politics: दुल्हन की तरह सजा भाजपा कार्यालय, शाम 3 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, अटल सभागार में जुटेंगे दिग्गज

Bihar Politics: बिहार में पहली बार सत्ता बीजेपी के हाथों में जाने वाली है। जिसको लेकर तैयारी तेज है। भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आज शाम बीजेपी के विधायक दल की बैठक भी होनी है।

बीजेपी कार्यालय
दुल्हन की तरह सजा भाजपा कार्यालय - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज सुबह से ही सियासी हलचल तेज है। इसी बीच भाजपा कार्यालय से अलग तस्वीर सामने आई है। भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दरअसल, आज एनडीए के सभी घटक दल अपने अपने विधायक दल की बैठक करेंगे। भाजपा विधायक दल की भी बैठक होनी है। जिसको लेकर तैयारी तेज है। 

3 बजे होगी बीजेपी की बैठक 

जानकारी अनुसार यह बैठक दोपहर 3 बजे अटल सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री एवं बिहार बीजेपी के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस बैठक को नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है, इसलिए इसका महत्व काफी बढ़ गया है।

दुल्हन की तरह सजा बीजेपी कार्यालय 

दूसरी ओर आज भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एहतियातन भाजपा कार्यालय के पास स्थित सर्विस लेन को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा के साथ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

पीएम के आने की संभावना

बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार आ सकते हैं। पीएम मोदी के आने की संभावनाओं के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी पटना में रात्रि विश्राम कर सकते हैं और साथ ही बुधवार को नए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि, सीएम नीतीश आज दोपहर 3 बजे अपने पद से इस्तीफा देंगे। वहीं शाम तक प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। कल नई सरकार का शपथ ग्रहण लोक भवन में होगा। 

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट