Dr. Dilip Jaiswal meet CM Nitish Kumar: चुनावी मौसम में BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने CM नीतीश से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Dr. Dilip Jaiswal meet CM Nitish Kumar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर जनकल्याण योजनाओं और आगामी NDA रणनीतियों पर चर्चा की। जानिए बैठक की खास बातें।

Dr. Dilip Jaiswal meet CM Nitish Kumar
cm नीतीश कुमार के साथ डॉ दिलीप जायसवाल- फोटो : news4nation

Dr. Dilip Jaiswal meet CM Nitish Kumar: बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल शनिवार (21 जून 2025) को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और एनडीए के क्रियाशील कामों तथा आगामी योजनाओं की भी विस्तृत बातचीत हुई।चुनाव नजदीक देख यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

डॉ दिलीप जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार से सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। इसके साथ ही जनकल्याण को देखते हुए अंतिम पायदान के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के मिलने वाले बेहतर लाभ के दिशा मे बातें हुई। वही राज्य में एनडीए के आगामी संयुक्त बैठक,सभा और कार्यक्रमों की भी चर्चा हुई साथ ही डॉ जायसवाल ने राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशी लगभग तिगुनी करने पर आभार जताया।

पटना से वंदना की रिपोर्ट