Bihar Crime - 200 करोड़ की ठगी में फरार आरोपी की होटल के कमरे में मिली लाश, आत्महत्या की आशंका

Bihar Crime - 200 करोड़ की ठगी कर फरार आरोपी का शव होटल के कमरे से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime - 200 करोड़ की ठगी में फरार आरोपी की होटल के कमर

Patna - खबर पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां संचालित  होटल के कमरे में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस  ने मृतक की पहचान मुंगेर जिले के बिंदवारा निवासी उमेश सिंह(52   साल) के रूप की है। माना जा रहा है कि उमेश ने आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच  में जुट गई है। 

आधी   रात को आया, सुबह मिला शव

उमेश   का शव पटना के मगध होटल से बरामद किया गया है. बताया  गया कि 'उमेश कमरा नंबर 4 में ठहरे थे। 17 अक्टूबर की दोपहर 12:45 बजे होटल में अकेले आए थे। रात में 3000 रुपए होटल के कमरे के लिए जमा कराए थे। बुधवार सुबह सफाईकर्मी कमरा साफ करने के लिए पहुंचा तो गेट नहीं खुला। इसके बाद स्टाफ ने कोतवाली थाने को सूचना दी। पुलिस जब होटल में कमरे में घुसी तो अंदर लाश पड़ी थी।

200 करोड़ की ठगी का आरोपी

जानकारी के मुताबिक उमेश सिंह पर 200 करोड़ रुपए की ठगी का मामला दर्ज है। जिसमें वह कई दिनों से फरार चल रहा था। उमेश कुमार सिंह ब्याज पर रुपए लगाने के नाम पर 100 से अधिक लोगों से रुपए की ठगी की थी।

उमेश ने लोगों को झांसा दिया था कि प्रतिमाह 2 प्रतिशत ब्याज मिलेंगे। कुछ महीने तक मिला भी। लेकिन पिछले 3 माह से लोगों को ब्याज के रुपए नहीं मिल रहे थे। इसके बाद उसके घर पर लोग रुपए के लिए पहुंचने लगें।

17 अक्टूबर से था लापता

उमेश के खिलाफ मुंगेर के कासिम बाजार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने बीते पहुंची तो वह फरार था।  बीते   17 अक्टूबर की सुबह उमेश कुमार सिंह की स्कूटी, कपड़ा और जूता दुमंठा घाट पर मिला था। पिछले 5 दिनों से इसकी खोजबीन के लिए गोताखोर लगे थे।

रिपोर्ट - अनिल कुमार