Dharmendra Death: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा, 89 साल में ली अंतिम सांस, करण जौहर ने की पुष्टि
Dharmendra Death: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। हाल ही में उनके निधन की खबर को परिवार वालों ने अफवाह बताई थी तो वहीं इस बार बड़े न्यूज एजेंसी ने पुष्टि की है।
Dharmendra Death: बॉलीवुड गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। जानकारी अनुसार 89 साल के उम्र में धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते 10 नवंबर को धर्मेंद्र अस्पातल में भर्ती हुए थे। 11 नवंबर को उनकी मौत की खबर फैली थी लेकिन परिवार के लोगों ने इसको अफवाह बता दिया था। हालांकि अब ताजा मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बड़े न्यूज एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंची हैं। अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन भी श्मशान घाट पहुंच चुके हैं। आमिर खान भी विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच चुके हैं। पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना ज़िले के डांगो गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम धर्मेंद्र सिंह देओल था। अपने सादगीपूर्ण स्वभाव और दमदार अभिनय के कारण वे दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए। 11 नवंबर को धर्मेंद्र की मौत की खबर आ रही थी जो कि अफवाह बताई गई थी। हालांकि अब करीबी ने स्पष्ट किया है कि धर्मेंद्र का निधन हो रहा है। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
करण जौहर ने की पुष्टि
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, "यह एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा। पर सबसे बढ़कर, वह एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और सकारात्मकता थी। उनका आशीर्वाद, अद्भुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है। जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वह हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे"।
1960 में मिली पहली पहचान
उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। इसके बाद वो 1961 की फिल्म 'बॉय फ्रेंड' में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए। शुरुआती दौर में आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर, आए दिन बहार के जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टार बना दिया। 1966 की फिल्म फूल और पत्थर से धर्मेंद्र को जबरदस्त लोकप्रियता मिली और वे हिंदी सिनेमा के “ही-मैन” के रूप में पहचाने जाने लगे।
धमेंद्र की फैमिली के बारे में
धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी में दो शादियां कीं। पहली शादी उनकी प्रकाश कौर से हुई थी जिससे उनके चार बच्चे- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल है। इसके बाद दिवंगत एक्टर ने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए 1980 में हेमा मालिनी से शादी की। दूसरी शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया था। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल हैं।
अभिनेता से सांसद तक का सफर
धर्मेंद्र केवल एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल निर्माता और राजनेता भी रहे। वे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे। 2012 में भारत सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।