Bihar News: दूसरे लड़के से करने लगी थी प्यार, इसलिए...पटना में भाई-बहन हत्याकांड में आरोपी प्रेमी का कबूलनामा, 24 जुलाई को ही करने वाला था मर्डर

Bihar News:

brother sister murder case
brother sister murder case- फोटो : social media

राजधानी पटना में बीते 31 जुलाई को दिलदहला देने वाली घटना घटी। दो मासूम भाई-बहनों को उनके घर में ही हत्या कर शव को जला दिया  गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुई है। जानकारी अनुसार प्रेम प्रसंग में दोनों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी प्रेमी से अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने इस डबल मर्डर केस को महज 48 घंटे में सुलझा लिया। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि लड़की के प्रेमी शुभम ने अपने दोस्त रौशन के साथ मिलकर की थी।

प्रेमी शुभम ने कबूलनामा 

19 वर्षीय शुभम ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह अंजली से बेहद प्यार करता था। दोनों की दोस्ती स्कूल के दोस्त रौशन के जरिए हुई थी। लेकिन हाल के दिनों में अंजली उससे दूर हो रही थी और किसी अन्य युवक से बात कर रही थी। जिससे वह बेहद आहत था। शुभम ने बताया कि उसने 24 जुलाई को ही अंजली की हत्या का मन बना लिया था। 30 जुलाई को वह बड़ी खगौल से एक बोतल में केरोसीन खरीद लाया। 31 जुलाई को शुभम और रौशन अंजली के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाकर भीतर घुसे। वहां अंशु (13) सो रहा था। शुभम ने पहले ईंट से अंशु की हत्या की और फिर अंजली को मार डाला। इसके बाद दोनों की लाशों पर केरोसीन डालकर आग लगा दी और फरार हो गए।

कैसे पुलिस तक पहुंची कातिलों की कड़ी

एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में आठ टीमों का गठन हुआ। पुलिस ने स्कूल से सुराग ढूंढा। जहां से पता चला कि शुभम और रौशन अंजली से संपर्क में थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आई। शुभम और अंजली की मां शोभा एक ही अस्पताल (AIIMS) में कार्यरत हैं। वारदात के बाद शुभम की मां घटनास्थल पर भी पहुंची थीं। पुलिस के अनुसार, शुभम को अंजली के घर की गतिविधियों की जानकारी थी क्योंकि रौशन भी उसी स्कूल में पढ़ता था और उसके समय का अंदाजा लगा सकता था। पूछताछ में अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बावजूद शुभम के चेहरे पर कोई डर, शर्म या पश्चाताप नजर नहीं आया।

दुकानदार से कहा- चूल्हा जलाने के लिए केरोसीन चाहिए

शुभम ने जिस दुकान से केरोसीन खरीदा था। वहां उसने दुकानदार से कहा था कि वह चूल्हा जलाने के लिए तेल ले जा रहा है। इसके बाद वह रौशन के साथ बाइक पर अंजली के घर पहुंचा। जिस समय यह वारदात हुई, उस वक्त अंजली और अंशु के माता-पिता ड्यूटी पर थे। दोनों बच्चे पढ़ाई कर करीब 12:30 बजे स्कूल से लौटे थे। मां शोभा को जब बच्चों की कॉल नहीं आई तो वह बेचैन हो उठीं। बाद में सूचना मिलने पर घर पहुंचीं तो कमरे में जली हुई लाशें देखकर बेहोश हो गईं।