BSSC में बड़ा उलटफेर: पद संभालते ही पूर्व IPS आलोक राज का इस्तीफा, 5 दिन के भीतर बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष ने छोड़ा पद!

BSSC के नए अध्यक्ष पूर्व IPS आलोक राज ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा। 1 जनवरी 2026 को ही हुई थी नियुक्ति। सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा पत्र। पूरी खबर पढ़ें।

BSSC में बड़ा उलटफेर: पद संभालते ही पूर्व IPS आलोक राज का इस

Patna - बिहार की प्रशासनिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के नवनियुक्त अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आलोक राज ने इसी साल 1 जनवरी 2026 को अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। नियुक्ति के महज कुछ ही दिनों के भीतर उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया है। 

निजी कारणों का दिया हवाला

जानकारी के अनुसार, आलोक राज ने अपना इस्तीफा सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें 5 वर्षों के लिए या 65 वर्ष की आयु तक के लिए इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था। 

विवाद या स्वेच्छा? चर्चाओं का बाजार गर्म

आलोक राज 1989 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी रहे हैं और महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सरकार ने BSSC की जिम्मेदारी सौंपी थी। बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन और चयन प्रक्रिया में सुधार के लिए उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा था। हालांकि, इतने कम समय में उनके पद छोड़ने के बाद अब प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

BSSC के भविष्य पर सवाल

BSSC अध्यक्ष का पद खाली होने से आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं और लंबित परिणामों पर असर पड़ने की संभावना है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार आलोक राज का इस्तीफा स्वीकार कर किसे इस चुनौतीपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपती है।

Report - Abhijeet singh