CBSE 10th Result 2025: CBSE कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, कुल पास प्रतिशत 93.66 फीसदी

CBSE 10th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

CBSE 10th Result 2025
CBSE कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित- फोटो : social media

CBSE 10th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने के तुरंत बाद ही 10वीं के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं।

इस वर्ष के परिणामों में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनका पास प्रतिशत 95% रहा है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% दर्ज किया गया है। ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95% का पास प्रतिशत हासिल किया है।

इस साल CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 23 लाख 85 हजार 79 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 23 लाख 71 हजार 939 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 22 लाख 21 हजार 636 छात्र सफल रहे हैं। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा है, जो पिछले वर्ष के 93% से 0.66 प्रतिशत अधिक है।

Nsmch
NIHER

यह परिणाम छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। बोर्ड ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।