'हर गमछा' वालों को CM सम्राट ने चेताया! AI कैमरे एक इशारे में पकड़ लेंगे, बिहार से बाहर रह रहे लोगों से बड़ी अपील

उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन और कानून के राज को मजबूत करने के लिए पुलिस को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। यदि कोई अपराधी पुलिस या प्रशासन को चुनौती देता है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Chief Minister Samrat Chaudhary
Chief Minister Samrat Chaudhary- फोटो : news4nation

Samrat Chaudhary : राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित बिहार एआई समिट-2026 का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि अब बिहार तेजी से बदल रहा है और बाहर रह रहे बिहारियों के लिए राज्य लौटने का समय आ गया है।


समिट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और एआई तकनीक के इस्तेमाल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि एआई आधारित कैमरों का व्यापक उपयोग किया जाए तो अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी बेहद आसान हो सकती है। पटना में लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एआई सिस्टम को केवल एक संकेत देने की जरूरत होगी और संदिग्धों की पहचान तेजी से संभव हो जाएगी।


हरे गमछे वालों पर बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ‘हरे गमछे वालों’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी विशेष व्यक्ति या समूह की ओर इशारा करना नहीं है, बल्कि यह बताना है कि आधुनिक तकनीक के जरिए अपराधियों तक तुरंत पहुंचा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता और कानून सभी पर समान रूप से लागू होगा। सिर्फ एक इशारे में 'हरे गमछे' वालों को  एआई आधारित कैमरों पकड़ा जा सकता है। 


पुलिस को पूरी स्वतंत्रता

उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन और कानून के राज को मजबूत करने के लिए पुलिस को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। यदि कोई अपराधी पुलिस या प्रशासन को चुनौती देता है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्पीडी ट्रायल और सख्त प्रशासनिक व्यवस्था के जरिए अपराध नियंत्रण की नीति लगातार जारी रहेगी।


जाति-धर्म देखकर नहीं होती कार्रवाई 

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करते समय उसकी जाति या धर्म नहीं देखा जाएगा। जो भी व्यक्ति बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था को चुनौती देगा, उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
वंदना की रिपोर्ट