Bihar News : लखीसराय के सरकारी स्कूल के बच्चों ने दिखाया कमाल, कार्डबोर्ड से बनाए डिजिटल और डॉक्टरी थर्मामीटर, विज्ञान बना मजेदार खेल

Bihar News : लखीसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धनौरी के बच्चों ने, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए थर्मामीटर के कई शानदार मॉडल तैयार किए हैं......पढ़िए आगे

Bihar News : लखीसराय के सरकारी स्कूल के बच्चों ने दिखाया कमा
छात्रों का कमाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : जब पढ़ाई को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखकर उसे व्यावहारिक रूप से सिखाया जाए, तो बच्चों के लिए विज्ञान जैसा कठिन विषय भी एक मजेदार खेल बन जाता है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है लखीसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धनौरी के बच्चों ने, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता से थर्मामीटर के कई मॉडल तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  की सरकार द्वारा राज्य भर के सरकारी स्कूलों में व्यावहारिक और गतिविधि-आधारित शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। इसी का असर धनौरी के इस स्कूल में देखने को मिला, जहां बच्चे विज्ञान को रटने के बजाय खुद प्रयोग करके सीख रहे हैं।

कार्डबोर्ड से बना दिया डिजिटल और डॉक्टरी थर्मामीटर

इस प्रोजेक्ट में स्कूल के बच्चों ने कार्डबोर्ड और कागज की मदद से अलग-अलग प्रकार के थर्मामीटर बनाए हैं। एक छात्र बड़े ही आत्मविश्वास के साथ अपने बनाए गए मॉडल्स के बारे में समझाते हुए कहता है, "हमने तापमान मापने के लिए अलग-अलग यंत्र बनाए हैं। यह डॉक्टरी थर्मामीटर है और यह वाला डिजिटल थर्मामीटर है।"

प्रयोगशाला थर्मामीटर से मापते हैं केमिकल का तापमान

बच्चों की समझ सिर्फ मॉडल बनाने तक सीमित नहीं है, वे यह भी जानते हैं कि कौन सा थर्मामीटर कैसे काम करता है। छात्र पारे वाले थर्मामीटर के बारे में समझाते हुए कहता है, "यह पारे का बना होता है और इसमें मेटल लगा रहता है। जैसे-जैसे यह गर्म होता है, इसका पारा ऊपर चढ़ने लगता है।" इतना ही नहीं, बच्चों ने प्रयोगशाला में इस्तेमाल होने वाले थर्मामीटर का भी एक सुंदर मॉडल बनाया है। छात्र इसके बारे में बताता है, "यह प्रयोगशाला थर्मामीटर है। इसका इस्तेमाल किसी भी केमिकल का तापमान मापने के लिए किया जाता है।"

हुनर देखकर शिक्षक खुश 

सरकारी स्कूल के इन बच्चों का यह हुनर देखकर शिक्षक भी काफी प्रभावित और खुश हैं। विज्ञान को इस तरह आसान और रोचक तरीके से सीखने की यह पहल साबित करती है कि अगर बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले, तो वे अपनी प्रतिभा से हर किसी को हैरान कर सकते हैं।