Bihar Politics: चुनाव से पहले चिराग पसावान को लगा बड़ा झटका, चाचा पशुपति पारस के साथ गए ये बड़े नेता

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। चिराग की पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उनके चाचा पशुपति पारस का दामन थाम लिया है। पढ़िए आगे...

Chirag Paswan
Chirag Paswan got big shock- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। चिराग के पार्टी के कई बड़े ने उनके चाचा यानी पशुपति पारस का दामन थाम लिए हैं। खगड़िया जिले के जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, युवा जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी 38 नेताओं ने रालोजपा का दामन थाम लिया है। साथ ही करीब 100  की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरवन अग्रवाल सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। 

बीते दिन सभी नेताओं ने चिराग की पार्टी से दिया था इस्तीफा

बता दें कि,  बीते दिन खगड़िया में लोजपा (रामविलास) की टीम में बड़ी टूट हुई थी। लगातार जिलाध्यक्ष शिवराज यादव के द्वारा बैठक कर सांसद राजेश वर्मा के विरोध में एक मुहिम चलाई गई थी। जिसके बाद जिलाध्यक्ष शिवराज यादव सहित 38 नेताओं और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने पद से एकमुश्त इस्तीफा दे दिया।  वहीं अब करीब 100 की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पशुपति पारस  का हाथ थाम लिया है। बता दें कि, लोजपा(रा) से इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। शिवराज यादव ने बताया कि सभी सात प्रखंड अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दिया है 

सांसद पर आरोप

जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने बताया राजेश वर्मा तमाम कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं यहां तक की गाली गलौज भी करते हैं। हम लोगों को कहा जाता है कि आपकी औकात कौड़ी भर की नहीं है। जब चाहूंगा आपको पार्टी से बाहर निकाल दूंगा। अब हम लोग एक खुला पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को देने जा रहे हैं। उनको वस्तु स्थिति से अवगत कराने जा रहे हैं क्योंकि हम लोग जिस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करना चाहते थे  उस समय हमारी बात उनसे नहीं करने दी गई थी। लेकिन अंततोगत्वा अब हमारा फैसला त्यागपत्र का है जो हमने दे दिया है। 

पार्टी के सांसद का व्यवहार कार्यकर्ताओं के लिए अनुकूल नहीं

महासचिव रतन पासवान ने बताया था कि जिस प्रकार सांसद का व्यवहार विगत दो महीने से कार्यकर्ताओं के लिए अनुकूल नहीं है। हम लोग लगातार 20 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। कई बार पार्टी के प्रवक्ता रहे युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। लेकिन सांसद राजेश वर्मा के बनने के बाद पार्टी का अस्तित्व खगड़िया में खतरे में नजर आ रहा है। हम लोगों ने पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक कर रखा है। फिर भी हम जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से शो कॉज भिजवाया जाता है। यह कौन सी नीति है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान जिला सचिव सामोल पासवान मुझे और जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। बुधवार को लोजपा जिलाध्यक्ष के पद से शिवराज यादव को हटाकर मनीष कुमार को बनाया गया है। कहीं जिलाध्यक्ष का पद विवाद की वजह तो नहीं ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारे में चल रही है।

पटना से रंजीत की रिपोर्ट