Rajya Sabha Elections: चिराग पासवान ने आनन फानन में बुलाई विधायक दल की बैठक, राज्यसभा चुनाव को लेकर करेंगे बड़ा फैसला
Rajya Sabha Elections: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। चिराग पासवान ने आज शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई है।
Rajya Sabha Elections:बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एलजेपी (रामविलास) विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लोजपा (रा) की ओर से दावा किया जा रहा है कि पार्टी राज्यसभा की एक सीट डिजर्व करती है।
पांच सीटों पर चुनाव, नामांकन जारी
सूत्रों के मुताबिक, आज शाम चिराग पासवान पार्टी विधायकों के साथ रणनीतिक चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी। बिहार में पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं और नामांकन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। ऐसे में सभी प्रमुख दल अपने-अपने स्तर पर समीकरण साधने में जुटे हुए हैं।
तेजस्वी ने भी बुलाई बैठक
दूसरी ओर, तेजस्वी यादव ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई है। जिसमें उम्मीदवारों के चयन और रणनीति पर मंथन किया जाएगा। राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच बैठकों का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट