Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री ने रुद्राभिषेक कर महादेव से की खास कामना

Mahashivratri 2026: .

महाशिवरात्रि
चिराग पहुंचे भोलेनाथ के द्वार - फोटो : social media

Mahashivratri 2026:  बिहार सहित पूरे देश में धूम धाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। शिवालय में भक्तजनों की भीड़ लगी है। हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। इसी बीच आज महाशिवरात्रि के दिन सुबह सुबह केंद्रीय मंत्री सह लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी महादेव के भक्त में रम गए हैं। चिराग सुबह सुबह शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। 

चिराग पहुंचे शिव मंदिर 

दरअसल, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजधानी पटना में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी नागरिकों के जीवन में स्वास्थ्य, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।