CM Nitish News: AK-47 फेल, बम धमाके बेअसर! नीतीश कुमार का नया 'अभेद्य किला', अब रेंज रोवर में घूमेंगे CM नीतीश
CM Nitish News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को अब ना ही एके-47 के हमले का डर होगा और ना ही बम धमाके का उनके काफिले पर असर होगा। दअसल, सीएम नीतीश की सुरक्षा को और पुख्ता और सख्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सीएम नीतीश के काफिले में जल्द ही नई बुलेटप्रूफ रेंज रोवर गाड़ी शामिल होने जा रही है। बिहार सरकार जल्द ही रेंज रोवर गाड़ी खरीदने जा रही है।
रेंज रोवर गाड़ी अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस होगी और AK-47 की गोलियों, बम धमाकों तथा रॉकेट लॉन्चर जैसे हमलों को भी झेलने में सक्षम बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सीएम के काफिले के लिए कुल 4 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदी जाएंगी। इनकी शुरुआती कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये प्रति वाहन बताई जा रही है। हालांकि, रेंज रोवर के मॉडल और बुलेटप्रूफिंग के स्तर को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सुरक्षा स्तर के अनुसार इन गाड़ियों की कीमत और बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस रेंज रोवर सेंटिनल का इस्तेमाल करते हैं, उसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले से ही बुलेटप्रूफ वाहनों का उपयोग करते हैं। देश के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसी तरह की हाई-रिटी गाड़ियों में सिक्योसफर करते हैं। इसके अलावा बिहार दौरे पर आने वाले अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लिए भी बुलेटप्रूफ गाड़ियों की व्यवस्था की जाती है।
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के लिए खरीदी जाने वाली नई रेंज रोवर अत्यधिक सुरक्षित होगी। यह न केवल स्वचालित हथियारों की गोलियों को रोकने में सक्षम होगी, बल्कि बम विस्फोट, रॉकेट लॉन्चर हमले और गैस अटैक जैसी परिस्थितियों में भी सुरक्षा प्रदान करेगी। यह फैसला मुख्यमंत्री की मौजूदा सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।