Rajya Sabha Elections: सीएम नीतीश के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा! जदयू और बीजेपी से इनको मिलेगा टिकट, सियासी हलचल तेज

Rajya Sabha Elections: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम नीतीश के बेटे निशांत राज्यसभा जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राज्यसभा सदस्य के रुप में निशांत की राजनीति में एंट्री होगी।

सीएम नीतीश
निशांत जाएंगे राज्यसभा!- फोटो : social media

Rajya Sabha Elections:  बिहार राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। पार्टी के सूत्रों की मानें तो जदयू से निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है। साथ ही केंद्रीय राज्यमंज्ञी रामनाथ ठाकुर भी जदयू से राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं बीजेपी की ओर से उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह बीजेपी कोटे से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं तो वहीं बीजेपी की ओर से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी बीजेपी जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

निशांत जाएंगे राज्यसभा 

सूत्रों की मानें तो जदयू के 2 और बीजेपी के कोटे से 2 सदस्यों का नाम लगभग तय हो चुका है। सीएम नीतीश के बेटे को राज्यसभा भेजा जा सकता है। इस खबर को लेकर सियासी हलचल तेज है। दरअसल, लंबे समय से निशांत को राजनीति में लाने की मांग जदयू नेताओं की ओर से की जा रही है। विधानसभा चुनाव में भी निशांत एक्टिव नजर आएं थे। निशांत अलग अलग विधानसभा में जाकर वोट भी मांगे थे। इस दौरान निशांत जहां भी जाते उनके समर्थक उनको राजनीति में शामिल होने को कहते। जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी संकेत देते हैं कि निशांत राजनीति में आ सकते हैं। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि निशांत को राज्यसभा भेजा जा सकता है। 

पवन सिंह जा सकते हैं राज्यसभा 

वहीं दूसरी ओर, पावर स्टार पवन सिंह के भी राज्यसभा जाने को लेकर चर्चाएं तेज है। लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने और हारने के बाद विधानसभा चुनाव में पवन सिंह ने बीजेपी में घर वापसी कर ली थी। पवन सिंह ने स्टार प्रचारक के रुप में विधानसभा चुनाव में प्रचार किया। वहीं बीते दिन ही पवन सिंह भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताई थी लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि पवन सिंह राज्यसभा जा सकते हैं। 

5 सीटों पर होना है चुनाव 

बता दें कि, बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। फिलहाल 3 सीटे एनडीए और 2 सीटे राजद के पाले में है। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 फरवरी से जारी है। गौरतलब हो कि, बिहार के अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिबंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इन्हीं 5 सीटों पर चुनाव होना है। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च को नाम वापसी की अंतिम निर्धारित की गई है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद उसी दिन यानी 16 मार्च को ही शाम 5 बजे से मतगणना भी शुरु होगा। 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 

पटना से रंजित की रिपोर्ट