Bihar Budget Session: विधान परिषद में फोटो सेशन के दौरान हाथ जोड़ते दिखे CM नीतीश, उपसभापति ने रोका, सदन में दिखा अलग अंदाज

Bihar Budget Session: विधान परिषद में फोटो सेशन हुआ इस दौरान सीएम नीतीश हाथ जोड़ते नजर आएं, सीएम नीतीश फोटो सेशन के दौरान थोड़े देर के लिए हाथ जोड़े रहे और इधर उधर दिखते रहें।

विधान परिषद
सीएम नीतीश का दिखा अलग अंदाज - फोटो : social media

Bihar Budget Session: बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के समापन से एक दिन पहले गुरुवार को फोटो सेशन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सत्र समाप्त होना है, उससे पहले आयोजित इस फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अलग ही अंदाज देखने को मिला। फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री लगातार हाथ जोड़ते नजर आए। इसी बीच कैमरामैन की ओर से आवाज आई कि “सर, चेहरा छिप रहा है।” 

हाथ जोड़े दिखे सीएम नीतीश 

इस पर परिषद के उपसभापति डॉ. रामवचन राय ने भी उन्हें हल्के अंदाज में टोका। इस दौरान लगातार सीएम नीतीश हाथ जोड़े नजर आएं। वहीं मुख्यमंत्री के ठीक पीछे एमएलसी सच्चिदानंद राय खड़े थे और दोनों हाथ जोड़कर मुद्रा में थे। इसे देखकर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली। कहा कि, ये दोनों हाथ को एक साथ जोड़कर खड़े रहते हैं। इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद सदस्यों के बीच हल्की मुस्कान और सहज माहौल बन गया।

असहज दिखे मुख्यमंत्री

फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री कुछ क्षणों के लिए असहज भी महसूस करते दिखे। उन्होंने अपनी कुर्सी को थोड़ा आगे खिसकाकर बैठने की स्थिति बदली। गौरतलब है कि इस फोटो सेशन में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी मौजूद नहीं रहीं। बजट सत्र के समापन से पहले हुए इस फोटो सेशन ने सदन के औपचारिक माहौल में हल्का-फुल्का मानवीय रंग भर दिया।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट