Bihar Politics: सियासी आपाधापी के बीच अचानक हाजीपुर रवाना हुए सीएम नीतीश कुमार, करेंगे ये काम

Bihar Politics: सियासी आपाधापी के बीच सीएम नीतीश अचानक हाजीपुर के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम नीतीश कल यानी 14 फरवरी को इस्तीफा देंगे।

सीएम नीतीश
सीएम हाजीपुर रवाना - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार में जारी राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पटना स्थित अपने आवास से निकलकर हाजीपुर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, हाजीपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं।

अचानक हाजीपुर रवाना हुए नीतीश 

हालांकि, मौजूदा सियासी परिस्थितियों को देखते हुए नीतीश कुमार का इस तरह अचानक निकलना काफी अहम माना जा रहा है। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर लगातार बैठकों और चर्चाओं के बीच उनकी यह यात्रा कई तरह की अटकलों को जन्म दे रही है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसे प्रशासनिक दौरा बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे सरकार गठन से जुड़ी गतिविधियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

जदयू विधायक दल की बैठक कल 

बैठक में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मंत्री जमा खान और वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में सरकार गठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के मुताबिक, जदयू विधायक दल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर ही आयोजित की जाएगी। 

निशांत की भूमिका पर चर्चा

इस बैठक में नई सरकार में निशांत कुमार की भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाकर सरकार में भागीदारी दी जाए। इससे पहले जदयू की बैठक में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने का निर्णय भी लिया जा चुका है। कुल मिलाकर, बिहार में सरकार गठन से पहले जदयू के भीतर मंथन तेज हो गया है और आने वाले दिनों में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट