Bihar Politics: एक्शन मोड में सीएम सम्राट चौधरी, कहा अंचल, ब्लॉक और थाने पर होगी सीएमओ की नजर

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा प्रशासनिक ऐलान करते हुए कहा कि अब अंचल, ब्लॉक और थाना स्तर की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा।

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी का ऐलान - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के लोगों को भरोसा दिलाते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब अंचल, ब्लॉक और थाना स्तर की कार्यप्रणाली पर सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की निगरानी रहेगी। सदन में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सीएम सम्राट ने यह ऐलान किया है। 

पताल से निकालेगी पुलिस  

सीएम ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देते हुए कहा कि बिहार की पुलिस पूरी मजबूती से काम करेगी। महिलाओं के खिलाफ अगर कोई गलत नजर उठाएगा तो उसे पाताल से भी निकालने का काम हमारी पुलिस करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में सुशासन कायम रहेगा।

लोक सेवाओं में सुधार पर जोर

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। लोक सेवाओं का अधिकार कानून लागू किया गया। बिहार भूमि पोर्टल और ई-म्यूटेशन जैसी सेवाएं शुरू की गईं। उन्होंने दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा और संजय सरावगी के योगदान का भी जिक्र किया।

सत्ता किसी की बपौती नहीं

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं होती और कोई किसी की “पाठशाला” से नहीं आता। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा संघर्षों से भरी रही है और नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।

ट्रिपल C पर कोई समझौता नहीं

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ट्रिपल Cकरप्शन, क्राइम और कम्युनिज्म पर सख्ती से काम करेगी और इसमें कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करने का काम एनडीए सरकार ने किया है। अंत में सम्राट सरकार ने विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल कर लिया। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी।