Bihar Politics: CM सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला दौरा
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम बनने के बाद ये उनका पहला दिल्ली दौरा है। मुख्यमंत्री पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन से मुलाकात कर सकते हैं।
Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला दौरा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीएम सम्राट चौधरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। शाम 4 बजे प्रधानमंत्री आवास में दोनों की मुलाकात होगी। सीएम सम्राट दिल्ली के लिए पटना से रवाना हो गए हैं।
पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम सम्राट
जानकारी अनुसार दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि यह पहली बार है जब बिहार में बीजेपी कोटे से कोई सीएम पद पर काबिज हुआ है। दोनों नेताओं की मुलाकात कई मायने में अहम माना जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी सीएम बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। जानकारी अनुसार गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात कर सकते हैं।
पटना साहिब में टेका मत्था
गौरतलब हो कि, सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में हैं। सम्राट चौधरी कई बैठकें कर चुके हैं। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें तलवार, अंगवस्त्र और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
महिलाओं से सुरक्षा का वादा
बीते दिन यानी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से राजधानी पटना में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ आयोजित किया गया था। जहां सम्राट चौधरी भी शामिल हुए थे। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा था कि, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि, जो भी महिलाओं के साथ गलत करेगा, उसे पाताल से खोजकर सजा दी जाएगी।