कांग्रेस ने शुरू किया सिंबल वितरण, लखीसराय सीट से विजय सिन्हा के खिलाफ इन्हें दिया टिकट

कांग्रेस ने शुरू किया सिंबल वितरण, लखीसराय सीट से विजय सिन्ह

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव में बाकी सभी  पार्टियों से पीछे चल रही कांग्रेस ने आखिरकार अपने कैंडिडेट को सिंबल वितरण शुरू कर दिया है। जिसमें सबसे पहला नाम लखीसराय से सामने आया है। जहां वर्तमान विधायक व बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अमरेश कुमार को पार्टी ने टिकट दिया है। अमरेश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है।

अमरेश कुमार ने लिखा  कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने लखीसराय विधानसभा (168) की सम्मानित जनता के अटूट विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का सम्मान करते हुए मुझे पुनः महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यह निर्णय सिर्फ़ किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं

बल्कि लखीसराय की मेहनतकश जनता, युवाओं की उम्मीद, माताओं-बहनों के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की लगन की ऐतिहासिक जीत है।

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार