Bihar Budget 2025 : विधानसभा चुनाव से पहले राजद को साधने में जुटी कांग्रेस, एक्शन में नए प्रदेश अध्यक्ष, सदन में दिखा गजब का नाजारा
Bihar Budget 2025 : राजद को साधने के लिए कांग्रेस बिसात बिछा रहे हैं। कांग्रेस के द्वारा विधानसभा चुनाव के पहले कई रणनीति बनाई जा रही है जिसका एक नजारा आज सदन में देखने को मिला...

Bihar Budget 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कई हथकंडे अपना रही है। साथ ही कांग्रेस ने राजद को साधने के लिए भी रणनीति बनाना और उस पर अमल करना शुरु कर दिया है। सूत्रों की मानें तो राजद को साधने के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली चाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह को पद से हटाकर की है। माना जाता है कि अखिलेश सिंह राजद के करीबी हैं।कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को हटाकर राजेश कुमार के हाथों में बिहार कांग्रेस की कमान दे दी है।
वहीं कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। राजद को साधने के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष अभी से ही रणनीति बनाने लगे हैं। जिसका एक नाजारा आज सदन में देखने को मिला..जब सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लिफ्ट के विधायक से बातचीत करते दिखे। सदन में जब विपक्षी विधायक सवाल पूछ रहे थे तब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष लिफ्ट विधायक महबूब आलम से बातचीत करते दिखे।
यह तस्वीर साफ करती है कि राजद को साधने के लिए अब कांग्रेस महागठबंधन के अन्य साथियों के साथ मिल रही है। सदन की यह तस्वीर प्रेशर पॉलिटिक्स के ओर भी इशारा कर रही है। दरअसल, कांग्रेस ने पहले ही क्लीयर कर दिया था कि वो इस बार कम सीटों पर चुनाव ना लड़कर पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। वहीं राजद अपने सहयोगियों को अधिक सीट देने के मोड में नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने ही महागठबंधन और राजद के वोटिंग बैंक में सेंधमारी की कोशिश में जुटी है।