Construction of 12 New Bridges: चार नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, 10 करोड़ लोगों को होगा फायदा, अब बिहार के किसी भी जगह से चार घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य होगा पूरा
Construction of 12 New Bridges: गंगा, कोसी, गंडक और सोन नदियों पर 12 नए पुलों का निर्माण बिहार सरकार कराएगी। इसका काम साल 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

Construction of 12 New Bridges: बिहार में गंगा, सोन, गंडक और कोसी नदियों पर 12 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना राज्य की नदियों पर पुलों की संख्या को बढ़ाकर 51 करने का लक्ष्य रखती है। वर्तमान में इन चार नदियों पर 24 पुल बने हुए हैं और 15 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है।
गंगा नदी
बक्सर में मौजूदा पुल के समानांतर तीन लेन का नया पुल बनेगा।रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के मार्गरेखन पर मटिहानी-साम्हो के बीच छह लेन का पुल बनेगा।कहलगांव में गंगा नदी पर चार लेन का एक नया पुल भी बनेगा।
सोन नदी
वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे और पटना-आरा-सासाराम के एलाइनमेंट में एक नया पुल बनाया जाएगा।
गंडक नदी
वीटीआर बाइपास पर चार लेन का नया पुल बनेगा । वहीं पतजिरवा में एनएच 727ए के मार्गरेखन पर चार लेन, गोरखपुर-सिलीगुड़ी के मार्गरेखन पर छह लेन और रामजानकी मार्ग के मार्गरेखन में सत्तरघाट में चार लेन का निर्माण होगा।
कोसी नदी
गोरखपुर-सिलीगुड़ी के मार्गरेखन पर छह लेन का एक नया पुल बिहार सरकार बनवाएगी।तो पटना-पूर्णिया के मार्गरेखन पर सिमरी-बख्तियारपुर के समीप छह लेन का एक नया पुल का निर्माण होगा।
कुरसेला में अतिरिक्त चार लेन का निर्माण होगा।
इन नए पुलों का निर्माण बिहार सरकार द्वारा निर्धारित परिवहन सुधार योजनाओं के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की सड़क नेटवर्क को मजबूत करना और लोगों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुँचाना है। सरकार ने पहले से ही यह योजना बनाई थी कि राज्य के किसी भी कोने से पटना पहुंचने की समय सीमा को घटाकर चार घंटे करने की कोशिश की जाएगी, जो कि भविष्य में तीन घंटे तक भी सीमित हो सकती है।
बिहार की चार प्रमुख नदियों पर कुल 12 नए पुलों का निर्माण होने से राज्य की परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा और 10 करोड़ लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।