बिना डॉक्टरी सलाह हर्बल और डिटॉक्स उत्पादों का सेवन लीवर के लिए खतरनाक, डॉ. दिवाकर तेजस्वी की चेतावनी

बिना डॉक्टरी सलाह हर्बल और डिटॉक्स उत्पादों का सेवन लीवर के

Patna : विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर 'पहल' (पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एप्रोच फॉर लिविंग) के तत्वावधान में एग्जीबिशन रोड, पटना स्थित डॉ. दिवाकर तेजस्वी क्लिनिक में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत करना और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था 


सोशल मीडिया के 'हर्बलऔर 'डिटॉक्सदावों से 'हर्ब इंड्यूस्ड लिवर इंजरी' (HILI) का बढ़ा जोखिम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने चेतावनी दी कि बिना वैज्ञानिक प्रमाण, गुणवत्ता परीक्षण और मानकीकरण के बेचे जा रहे तथाकथित "हर्बल", "डिटॉक्स" और "इम्यूनिटी बूस्टर" उत्पाद लीवर व किडनी को गंभीर नुकसान पहुँचा रहे हैं। कोविड-19 के बाद आए अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों में बिना सलाह जड़ी-बूटियों और पत्तियों के रस के अत्यधिक सेवन से हर्ब इंड्यूस्ड लिवर इंजरी (HILI), लीवर में सूजन, फाइब्रोसिस और लीवर फेल होने के मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है 


हेपेटाइटिस-बी और सी हैं लीवर सिरोसिस व कैंसर के मुख्य कारण

डॉ. तेजस्वी ने बताया कि आज भी हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी ही लीवर सिरोसिस तथा लीवर कैंसर के सबसे बड़े कारण बने हुए हैं। हालांकि, समय रहते जांच कराने, हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण पूरा करने, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने और केवल प्रामाणिक व वैज्ञानिक चिकित्सा सेवा लेने से इन बीमारियों का प्रभावी इलाज और रोकथाम पूरी तरह संभव है 


सोशल मीडिया के भ्रामक दावों से बचने और स्वयं दवा न लेने की अपील

डॉक्टर ने आम नागरिकों से विशेष अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक स्वास्थ्य दावों के बहकावे में न आएं। किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट, जड़ी-बूटी या वैकल्पिक उत्पाद का खुद से सेवन (Self-medication) करने के बजाय हमेशा किसी योग्य और पंजीकृत चिकित्सक की परामर्श के बाद ही इनका उपयोग करें 


स्वस्थ लीवर के लिए संतुलित आहारनियमित व्यायाम और शराब से परहेज जरूरी

लीवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए डॉ. तेजस्वी ने जीवनशैली में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने नियमित रूप से संतुलित आहार लेने, शारीरिक व्यायाम करने, शराब के सेवन से पूरी तरह परहेज करने और समय-समय पर जरूरी स्वास्थ्य जांच (Health Check-up) करवाते रहने की सलाह दी, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके 

रोहित की रिपोर्ट