Bihar SUV Raid: बिहार की घूसखोर 'लेडी अफसर' 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 10 लाख की थी डिमांड, SUV ने पकड़ा

Bihar SUV Raid: बिहार में एक बार फिर निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी ने लेडी अफसर को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लेडी अफसर ने 10 लाख रुपए की डिमांड की थी।

निगरानी
50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar SUV Raid:  बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को किशनगंज के ठाकुरगंज की DPO (ICDS) अनीता कुमारी-2 को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को सस्पेंड कराने की धमकी देकर भारी भरकम रकम की मांग की थी

50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार 

नालंदा जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत जगदीशपुर तियारी निवासी नागेन्द्र कुमार (पिता- राजदेव साह) ने विशेष निगरानी इकाई, पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

10 लाख की थी मांग

शिकायतकर्ता नागेन्द्र कुमार का आरोप है कि DPO अनीता कुमारी-2 उन्हें आरोप पत्र गठित कर सस्पेंड कराने की धमकी दे रही थीं। इस कार्रवाई से बचने के बदले उन्होंने 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। विशेष निगरानी इकाई ने इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत कांड संख्या-08/2026 दर्ज किया है। आरोपी अधिकारी को कल पटना स्थित निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट