मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नही ले रहा। इसी कड़ी में रविवार को भाकपा (माले) की ओर से पटना सिटी मे प्रतिरोध मार्च निकाला गया......
Patna : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना सिटी में भाकपा माले पटना साहिब की ओर से एक आक्रोशपूर्ण प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च मंगल तालाब स्थित शहीद पीर अली से शुरू होकर गुरु गोविंद सिंह पथ होते हुए शहीद भगत सिंह तक पहुंचा। इस प्रदर्शन और प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व पटना साहिब कमेटी के सचिव अनय मेहता द्वारा किया गया, जिसमें पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इन प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ प्रदर्शन
इस प्रतिरोध मार्च में सुरेश प्रसाद, शंभू नाथ मेहता, मुजफ्फर आलम, राजेश कुशवाहा, राखी मेहता, ललन यादव, श्रवण सिंहा, बजरंगी प्रसाद, उमेश पासवान, गोरख मेहता, मिंटू पासवान, आत्माराम, उमा यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, किरण देवी, निर्मला देवी, गोपाल वर्मा, नागेंद्र सिंहा, विनोद प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, टुनटुन पासवान, भूषण यादव, मुनरिक चौधरी, राजकुमार चौधरी, रंजीत यादव, राजेश कुमार, मनोज कुमार, मिथिलेश सिंह और सोमनाथ यादव समेत कई अन्य लोग शामिल रहे।
मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका गया पुतला
कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। इस अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और तीखा विरोध दर्ज कराया।
चुनाव रद्द करने, हटे 13 करोड़ मतदाताओं के नाम जोड़ने और इस्तीफे की उठी मांग
सभा में वक्ताओं ने बिहार व देशभर में हुए चुनावों को पूरी तरह रद्द करने की मांग की। साथ ही, मतदाता सूची से हटाए गए 13 करोड़ मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को चुनाव आयुक्तों की बहाली करने वाली कमेटी में शामिल करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की पुरजोर मांग उठाई गई।
रजनीश की रिपोर्ट