Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट में हाई-स्पीड इंटरनेट की मांग, चीफ जस्टिस ने बुनियादी ढांचागत समिति को सौंपी जिम्मेदारी

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट परिसर और कोर्ट रूम में समयबद्ध तरीके से उच्च गति इंटरनेट और वाई-फाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के मामले पर गुरुवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई.....पढ़िए आगे

Patna High Court News : पटना हाईकोर्ट में हाई-स्पीड इंटरनेट
हाईकोर्ट में इंटरनेट - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना हाईकोर्ट परिसर में और कोर्ट रूम  में  समयबद्ध ढंग से  उच्च गति  इन्टरनेट कनेक्टिविटी, जिसमें वाई-फाई की सुविधा शामिल हो, के उपलब्ध कराए जाने के मामलें पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामलें पर  याचिकाकर्ता की शिकायत को त्वरित कार्रवाई के लिए बुनियादी ढांचागत समिति के समक्ष भेज दिया और समिति से अगली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस मामलें पर अगली सुनवाई गर्मी की छुट्टियों के बाद होगी।

अधिवक्ता ओमप्रकाश ने पटना हाईकोर्ट परिसर में  हाई स्पीड इन्टरनेट और वाई-फाई  लगाने के लिए एक जनहित याचिका दायर की थी। कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट प्रशासन से जबाव तलब करते हुए ये बताने को कहा अब तक इस मामलें पर क्या कार्रवाई हुई है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता ओम प्रकाश को बीएसएनएल और बेलटारन ( Beltran) को पार्टी बनाने का निर्देश दिया था। याचिकाकर्ता अधिवक्ता ओमप्रकाश का कहना था कि हाईकोर्ट परिसर में प्रभावी  और तेजपुर गति का इन्टरनेट और वाई-फाई की सुविधा होनी चाहिए। उन्होने कहा कि पटना हाईकोर्ट परिसर में बिना किसी रूकावट  के इन्टरनेट और वाई-फाई  कनेक्टिविटी  होनी चाहिए, जिससे न्यायिक कार्य मे  बाधा उत्पन्न  नहीं  हो।अधिवक्तागण अपने न्यायिक कार्य सुचारू ढंग से कर सके।

उन्होंने बताया कि पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट्स एसोसिएशन ने अपने अधिवक्ता सदस्यों के सीमित वाई-फाई सुविधा प्रदान किया था। डिजिटल न्यायिक सेवा प्रभावी रूप से कार्य करना आवश्यक है,तभी कोर्ट में तीव्र गति और कम समय में न्याय मिल सकेगा। संविधान के मौलिक अधिकार 19 और 21 धाराएं तभी सही मायनों कार्य  कर  पाएगी इस मामलें पर अगली सुनवाई गर्मी के छुट्टी के बाद होगी।