श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था के लिए BAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा मेला क्षेत्र में शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की है...
Patna : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा मेला क्षेत्र में शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश (संख्या- 13504) जारी करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारियों को बांका, भागलपुर और समाहर्ता नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया है।
28 जुलाई से 28 अगस्त तक संभालेंगे कमान
शासकीय आदेश के अनुसार, प्रतिनियुक्त किए गए ये सभी अधिकारी आगामी 28 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक यानी पूरे श्रावणी मेले की अवधि के दौरान अपने निर्धारित जिलों और नियंत्रण कक्षों में तैनात रहकर कार्यों का संचालन करेंगे। इस दौरान मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, और आपातकालीन स्थिति से निपटने की जिम्मेदारी इन अधिकारियों के कंधों पर होगी।


